स्पेशल डेस्क, मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही के दिनों में अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने सोमवार को एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह इस महामारी की चपेट में आ गई हैं। इस पोस्ट में मलाइका ने बताया था कि वे कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के तहत सेल्फ क्वारंटीन हैं और किसी के संपर्क में नहीं हैं।
यही नहीं, उन्होंने अपने फैंस को इस महामारी के बीच अपना ख्याल कैसे रखना है, इसके बारे में भी बताया था। अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे पता चलता है एक्ट्रेस आइसोलेशन में बोर हो रही हैं और कोरोना से तंग आ चुकी हैं।
मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर पोस्ट में लिखा है- ‘कोई वैक्सीन निकाल दो भाई, वरना जवानी निकल जाएगी.’ हालांकि एक्ट्रेस ने ये पोस्ट मजाकिया अंदाज में लिखा है, लेकिन इससे ये भी जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस के लिए आइसोलेशन में रहना जरा मुश्किल हो रहा है.







