शिमला : शिमला पुलिस ने 05.07.2024 को धारा 21, 29 एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की गश्त के दौरान और चौलंथी के पास गुप्त सूचना पर, राहुल, अनिल, दीपक और करण सभी अमृतसर पंजाब के रहने वाले लोगों के कब्जे से वाहन संख्या PB02CQ-5374 I-20 में 169 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया।
यह अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर आपूर्तिकर्ता गिरोह है। तस्करी के सामान की कीमत 25 से 30 लाख रुपये है। इस साल पिछले 6 महीनों में शिमला पुलिस ने 235 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। ड्रग मनी लिंक का पता लगाने के लिए 2 करोड़ की संपत्ति की जांच की जा रही है। शिमला पुलिस का कहना है को उन्होंने युवाओं को नशीली दवाओं और नशीले पदार्थों के नापाक प्रभाव से बचाने के लिए सर्वोत्तम प्रयास भी कर रही है इसके साथ साथ
पिछले 15 महीनों में, हमने 600 मामले दर्ज किए हैं और लगभग एक हज़ार तस्करों को गिरफ्तार किया है।






