शिमला : देश-दीवाने अभियान (राष्ट्रीय संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष श्रसुभाष शर्मा ने दिनांक 24.07.2024 को माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुकल से शिष्टाचार भेंट की और नव गठित देश-दीवाने अभियान की पत्रिका भेंट की इसके साथ ही पूर्व में बलाये गये प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की प्रत्रिका भी भेंट की।
इस अभियान का गठन कर्तव्य प्राकाष्ठा के बल पर भारत को विश्व का सिरमौर बनना उदेश्य है और हर देशवासी, युवाओं से आवाहन किया गया है कि आओ आओ बने देश दीवाने ।
हि० प्र० के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रत्ताप शुकल ने भारत को विश्व का सिरमौर बनाने हेतु नव गठित अभियान की प्रशंसा करते हुऐ हर सम्भव सहयोग का आसवासन दिया और पूर्व में चलाये गये प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की भ सराहना करते हुऐ कहा कि इस अभियान के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने में बहुत बड़ा योगदान रहा और सरकार को ऐसे संगठनों को प्रोत्साहित और सहयोग करना चाहिये।
संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री परविन्द आचार्य जी के अथक प्रयास और विभिन्न राज्यों से प्रबुध व्यक्तियों से विचार विमर्श कर इस अभियान का गठन किया गया है और कहा गया किः-
जो भरा नहीं भावों से, बहती जिसमें राधारा नहीं।
वह हृदय नहीं वह पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
भारत को विश्व का सिरमौर बनाने आओ आओ बने देश दीवाने।
समय समय पर देखा गया है कि हम हर समय अपने अपने अधिकारों की बात तो करतें हैं परन्तु यह कभी नहीं समझते और कहते कि हमारे देश के प्रति क्या कर्तव्य है। जो एक हर देशवासी और सरकारों के लिए बहुत ही चिन्ता का विषय है।
राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य हैं किः-
1. संविधान का पालन करें व उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें।
2. भारत की प्रभुता एकता और आखंडता की रक्षा करें।
3. भारत की रक्षा करें।
4. देश के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें।
राष्ट्र के प्रति हमारे भी कर्तव्य हैं जिसके बारे देश में हर प्रदेश में इस अभियान के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। ताकि भारत को विश्व का सिरमौर बनाया जा सके।

