संवाददाता, धर्मशाला : पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा ने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की जिस प्रकार से प्रदेश में करोना महामारी विकराल रूप लेती जा रही है। वैसे वैसे प्रदेश में सरकारी इंतज़ामों के पोल खुलते नज़र आ रही है। उन्होंने कहा की बार बार कोविड सेंटरों से वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें की करोना से संक्रमित लोग अपने भोजन की अव्यवस्था को दिखा रहे हैं।
वहीं कुछ सेंटरों में तो समाज सेवी संस्थाएँ भोजन उपलब्ध करवा रही है। लेकिन जहाँ पर सरकारी व्यवस्था है वहाँ पर उचित प्रबंध न होना सरकारी दावों की पोल खोलता है। घर्मशाला कोविड सेंटर की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं, इससे जनता के अंदर ग़लत संदेश जा रहा है। आम जन मानस में भय का माहोल है, ऐसे वीडियो व तस्वीरों को देखकर लोग बीमारी छुपाने का प्रयास करेंगे जिससे की करोना का कम्यूनिटी में फैलना निश्चित है।
उन्होंने कहा की अगर सरकार व प्रशासन से भोजन की व्यवस्था का प्रबंध नहीं हो पा रहा तो उन्हें सामाजिक संस्थाओं को आगे आने का आग्रह करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग का किसी प्रकार का नियंत्रण अपने अधिकारियों पर नहीं है। सरकार को ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा की ज़िलों के अंदर ऐसी क्या मजबूरी हो गई है कि अधिकारी करोना के मामलों को छुपाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
करोना काल में बहुत से लोगों का रोज़गार छिना है। जो लोग छोटा व्यापार कर रहे हैं उनको भी इसकी मार पड़ी है। साथ ही प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी वर्गों का रोज़गार ठप पड़ा है। ऐसे में सरकार को एक ठोस नीति लाकर महामारी से प्रभावित सभी लोगों को पूरे प्रदेश के अंदर इस पूरी अवधि के दौरान विशेष भत्ता दिया जाना चाहिए। जिससे की प्रभावित लोग अपने परिवारों का पालन पोषण कर सके।


