सिरमौर : कन्याल युवक मंडल भलोना द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे की मुख्य अतिथि के रूप में अरावली संगठन के निदेशक डॉ० यशपाल शर्मा को बुलाया गया था। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर श्री उजागर सिंह , पूर्व बीडीसी सदस्य हीरा पाल शर्मा , और दयाराम भारद्वाज जी को बुलाया गया था । इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति करवाई गई थी जिसमे की मुख्य रूप से बच्चों का भाषण, पहाड़ी नाटी, रासा नृत्य, डांस, एकल गीत आदि प्रस्तुतियां की गई थीं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशपाल शर्मा ने अपने भाषण में लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया और “make in India” के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया । विशिष्ट अतिथि उजागर सिंह द्वारा भी अपने भाषण में लोगों को हॉर्टिकल्चर और ऑर्गेनिक रूप से बागवानी करने को लोगों को प्रोत्साहित किया । इस कार्यक्रम में कन्याल युवक मंडल भलोंना ने कहीं लोगों को सम्मानित किया।
आधुनिकता के दौर में ना भूले युवा अपनी संस्कृति : नरेंद्र भारद्वाज
कन्याल युवक मंडल भलोना के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अपने भाषण में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना है । क्योंकि जिस प्रकार से आधुनिकता के रूप में लोग अपनी संस्कृति को भुला रहे हैं तो इस दृश्य को देखकर ऐसे कार्यक्रम करना बहुत ही आवश्यक है ताकि लोग अपनी संस्कृति को ना भूले और अपनी संस्कृति को ऐसे ही आगे बढ़ाया जाए । कन्याल युवक मंडल भलोना आगे भी ऐसे ही सामाजिक कार्यक्रम कराकर समाज को जागरूक करने का कार्य करता रहेंगे।

