शिमला:- प्रदेश के पर्यटन विभाग में आजकल पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायतें चली है एक तरफ जहां पर्यटन विकास हेतु जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पर्यटकों को लुभाने के लिए हिमाचल पर्यटन निगम द्वारा पर्यटन निगम के होटलों में डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है जिसकी जानकारी प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने दी

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के होटलों में प्रदेश भर में अलग-अलग तरह के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं जहां पर कमरे के किराए में 20 से 40% तक छूट दी जा रही है जो छूट 1 नवंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक फिलहाल कर दी गई है और इसके अधिसूचना भी होटल प्रबंधकों तक पहुंचा दी गई है

पर्यटन निगम का कहना है कि इस तरह के ऑफर पर्यटन निगम द्वारा समय-समय पर निकाले जाते हैं ताकि पर्यटकों को हिमाचल आने में ना तो और असुविधा हो दूसरा पर्यटन निगम फायदे में रहे और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए आकर्षित करने का यह बहुत बड़ा प्रयास है क्योंकि आगंतुक हमेशा कम से कम खर्चे में रहने का प्रबंध देखते हैं जिससे आकर्षित होकर वे प्रदेश में ज्यादा दिन के लिए रहने या पर्यटन करने आते हैं

