सोलन जिला की सुबाथू के साथ लगती शाडीयाना पंचायत से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक 19 वर्षीय युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती की मां बाजार गई हुई थी और पिता बद्दी में कार्यरत हैं। घर में उस समय केवल उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बहन मौजूद थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
