पूनम मेहता, शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की दसवीं बैठक के दौरान आज सदन में राष्ट्रीय उच्च मार्ग का मामला गूंजा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री नियम 62 के तहत चर्चा मांगी। उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए सदन में बात रखते हुए कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय उच्च मार्गों के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ ठगी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों को 69 राष्ट्रीय मार्ग देने की बात की गई लेकिन केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी स्पष्ट किया था कि केवल मार्गों केवल सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को इस मामले पर मटौर-शिमला हाईवे से भी केंद्र सरकार ने हाथ पीछे कर लिए हैं जिससे प्रदेश सरकार को प्रदेश को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सरकार पर जनता के साथ ठगी करने का आरोप लगाया है। जनता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया मटौर-शिमला उच्च मार्ग को पीडब्ल्यूडी के हवाले कर दिया गया है जिसका मतलब यह होता है कि अब वह उच्च मार्ग राज्य मार्ग बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर अपना रुख स्पष्ट करने की बात कही।







