पूनम मेहता/शिमला: राजधानी से लगते क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना छोटे शिमला थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुसुम्पटी के कोट गेहा में हुई। यह कुसुम्पटी क्षेत्र की आखिरी ग्राम पंचायत है जो साधु पुल के समीप है। मृतकों में सोलन और किन्नौर के लोग शामिल हैं।
घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम अमन नेगी , विप्लव ठाकुर ,साहिल कंवर ,तेजेन्द्र सिंह नेगी है |

