सवांददाता, हमीरपुर: भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक प्यारे लाल शर्मा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा एवं आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जग सिंह ठाकुर ने कहां है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हिमाचल की जनता के साथ साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह चोरी पकड़े जाने पर चोर आक्रामक होने लगता है, वैसे ही कांग्रेस नेताओं की जब सदन में पोल खुलने लगी तब अपने नाम के विपरीत अधीर रंजन चौधरी अशांत और आक्रामक हो गए ।उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग कर सदन में अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।
उन्होंने न केवल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रति घटिया मानसिकता दिखाते हुए अभद्र शब्दों का उपयोग किया। बल्कि हिमाचल प्रदेश की भोली-भाली एवं होनहार युवा पीढ़ी को उपहास का केंद्र बनाया है। जिससे हिमाचल की युवा पीढ़ी में गुस्सा है। यदि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हिमाचल की जनता हिमाचल की युवा पीढ़ी एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से माफी नहीं मांगेंगे तो कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस ने सदैव केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ नेताओं के पद की गरिमा को भुलाकर उनके प्रति दुर्व्यवहार, अपशब्दों का उपयोग व घटिया मानसिकता को दर्शाने वाली कुंठित सोच का प्रदर्शन किया है। निम्न विचारों व कुसंस्कारों का इससे बड़ा राजनीतिक उदाहरण पूरे विश्व में नहीं है। परिवार व संगठन में मील संस्कारों के चलते चाहे भाजपा नेता ऐसे लोगों व उनकी हरकतों को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन हिमाचल की जनता का प्रकोप अधीररंजन चौधरी जैसे अभद्र नेताओं पर जरूर बरसेगा।

