सवांददाता, हमीरपुर: जिला हैंडबॉल संघ की वार्षिक बैठक आज रॉयल होटल सलासी में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश हैंडबॉल संघ की ओर से अधिवक्ता हैप्पी कांगो चुनाव अधिकारी व डॉ राजकुमार को आवजर्बर नियुक्त किया गया था। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हमीरपुर की और से कोच पूरण सिंह कटोच पर्वेक्षक नियुक्त किए गए थे। जिसमें आम सहमति से तेज प्रकाश चोपड़ा को जिला हैंडबॉल संघ का अध्यक्ष चुना गया।
उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व जिला सचिव हैंड बॉल संघ अशोक राणा ने रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। इस बैठक में प्रदेश हैंड बॉल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवेश शर्मा व सदस्य विवेक पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस वैठक मैं सुरिंदर कुमार , अनिल परमार , पंकज शर्मा, सतीश शर्मा, सुनील पटियाल , हिमांशु गर्ग , अजय शर्मा, जग सिंह ठाकुर, अभिषेक ठाकुर , अजय कुमार, विजय कुमार, संजीव पटियाल व पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।







