अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के सारथी हैं युवा साथी: अनुराग सिंह ठाकुर
29 दिसंबर 2025, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत लक्ष्य को हासिल करने में युवाशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
इस संकल्प की सिद्धि में युवाओं का योगदान आवश्यक है। व्यक्ति उम्र से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है। भारत का आज का युवा भाग्यशाली है क्योंकि आज की व्यवस्था उनके सपनों के साथ खड़ी है। पहले का माहौल निराशा से भरा था, लेकिन आज ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे मिशन हर टैलेंट को मंच दे रहे हैं। हम युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाला बनाना चाहते हैं। मेरा युवाओं से निवेदन है कि शॉर्ट-टर्म लोकप्रियता के पीछे भागने के बजाय ठोस लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। आज दुनिया की भारत से अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं और इन उम्मीदों को पूरा करने का जिम्मा अब नई पीढ़ी के कंधों पर है। आज का भारत अपनी पुरानी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने का मानना है कि आज की Gen Z और Gen Alpha ही भारत को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य तक पहुंचाने वाली पीढ़ी है। देश को युवाओं की योग्यता, आत्मविश्वास और सोच पर पूरा भरोसा है। आने वाले 25 साल भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और इस यात्रा के असली सारथी आज के युवा ही हैं।






