संवाददाता, शिमला: SFI हिमाचल प्रदेश विवि इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर उप कुलपति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य तौर से कालेज के छात्रों के लिए विश्विद्यालय का स्टूडेंट पोर्टल को खोलने की माँग की। साथ ही यूजी के 2013, 2014, 2015 बैच के छात्रों को स्पेशल चांस देने की भी माँग रखी। BBA के छात्रों का BCA की तर्ज पर पासिंग अंक न्यून्त्म 45% से घटाकर 40% किया जाए। एसएफआई विवि इकाई के अध्यक्ष का कहना है कि बहुत से छात्र क्लेरीक्ल गलतियों के कारण अपनी internal assessment ठीक नही कर पाए है । जिससे छात्रों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,। ऐसे में एसएफआई का मानना है कि स्टूडेंट को छात्रों के लिए शीघ्र खोला जाए। जिससे हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होने से बचाया जा सकें।
एसएफआई इस ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र सभी मांगों को प्रशासन द्वारा पूरा करने की मांग की है,यदी मांगे नहीं मानी तो छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र घेराव की किया जाएगा।

