Himachal Pradesh Tourism Development Corporation के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार (IAS) ने 23 फरवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में Indian Railway Catering and Tourism Corporation के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन और पर्यटन टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक हाल ही में दोनों संस्थाओं के बीच हुए MoU के बाद भविष्य के संयुक्त सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
बैठक में पर्यटन एवं मार्केटिंग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया, जिनमें राहुल हिमालयन (डायरेक्टर – टूरिज्म एंड मार्केटिंग), प्रमिला गुप्ता (ग्रुप जनरल मैनेजर – टूरिज्म) और प्रदीप कुमार धीमान (जनरल मैनेजर – टूरिज्म) शामिल रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य IRCTC के साथ मिलकर HPTDC की होटल एवं पर्यटन इकाइयों की ऑक्यूपेंसी बढ़ाना और देशभर में निगम की मौजूदगी को मजबूत करना रहा। इस दौरान यह संभावना भी तलाशी गई कि HPTDC के टूरिज्म कार्ड/प्रोडक्ट्स को IRCTC के पोर्टल के माध्यम से बेचा जाए, जिससे व्यापक स्तर पर पर्यटकों तक पहुंच बनाई जा सके।
मौजूदा समय में HPTDC जिन वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में इस तरह के सहयोग से निगम की ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ने और राजस्व में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया गया कि MD HPTDC इन दिनों शिमला में विभिन्न संस्थानों और कॉरपोरेट हाउसेज़ के साथ संभावित टाई-अप के विकल्प भी तलाश रहे हैं, ताकि पर्यटन इकाइयों की ऑक्यूपेंसी बढ़ाई जा सके।

