4 मई 2026, नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाल, आसाम, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी पर जनता के बढ़ते भरोसे का प्रमाण बताया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल, आसाम, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। बंगाल, आसाम, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी पर जनता के बढ़ते भरोसे का प्रमाण बताया है। तीन राज्यों में विजय परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण व कुशल कार्यशैली का परिणाम है। बंगाल में भाजपा की यह जीत सोनार बंगाल के सुनहरे भविष्य का सूर्योदय है जहाँ भय हारा, भरोसा जीता है। मैं बंगाल की सम्मानित जनता को इस जनादेश के लिए नमन करता हूँ। बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर मोदी जी के साथ को चुना। आज ममता के माफियाराज से बंगाल मुक्त हुआ और अब वहाँ सुशासन, व सबका साथ सबका विकास की सरकार बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। हम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रवींद्र नाथ टैग़ौर, बंकिम चंद्र चटर्जी , विवेकानंद जी के सपनों का बंगाल बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। बंगाल में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास पर फोकस करेगी। जय जीत बंगाल में कमल खिलाने वाले उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने टीएमसी के आतंक से लड़ते अपना बलिदान दे दिया। भाजपा बंगाल, बंगाली, और बंगाली अस्मिता को सहेजने, संवारने, उन्नत बनाने व घुसपैठियों को योजनाबद्ध तरीके से बंगाल से बाहर करने का काम करेगी”

