संवाददाता, शिमला: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 26 सितंबर को राज्य सचिवालय में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। आपको बता दें की कोरोना काल में यह पहली बैठक होगी जो राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में खास बात यह है कि इस बैठक के लिए सभा कक्ष में कई बदलाव किए गए हैं। कैबिनेट की टेबल को बड़ा करने के साथ बगल के कक्ष को मिलाकर बैठक कक्ष को बड़ा कर लिया गया है। बता दें की मंत्रिमंडल में अब सभी 11 मंत्री शामिल हैं, ऐसे में कोरोना के दौरान उचित दूरी के नियम का पालन करने में दिक्कत आने के चलते ये बदलाव किए गये हैं।
जानकारी है की इस बैठक में कईं बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी ।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये रणनीति के साथ बाहरी राज्यों के लिऐ बसों के आवागमन पर भी सरकार कोई फैसला ले सकती है।







