स्पेशल डेस्क, हैदराबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 में दमदार वापसी की है। पहला मैच उन्होंने मुंबई के खिलाफ गंवाने के बाद दूसरा मैच हैदराबाद से जीत लिया था। उन्होंने अबु धाबी में एसआरएच को सात विकेट से हराया था जिसके बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने टीम के लिए खास ट्वीट किया।
शाहरुख ने लिखा- टीम के सभी बच्चों ने अच्छा मैच खेला और जीता। शुभमन गिल, नितीश राणा, शिवम मावी, नागरकोटी स्वागत है वरुण और बड़े लड़के, तुम लोग भी शानदार रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों जगह उम्दा प्रदर्शन करते हुए शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज की।
हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने हैदराबाद को 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बनाने दिए। फिर इस लक्ष्य को 18वें ओवर में पूरा भी कर लिया।







