दुन विधानसभा क्षेत्र के लोधीमाजरा में कांग्रेस को मिली मजबूती, विधायक राम कुमार चौधरी की नीतियों में जताया विश्वास
दुन विधानसभा क्षेत्र के लोधीमाजरा में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक राम कुमार चौधरी की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं जनसेवा से प्रभावित होकर कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की।
कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में शाम लाल चौधरी, बलविंदर सिंह, बाबू राम, राजिंदर सिंह, अजीत सिंह, अमर सिंह, गुरपाल सिंह, अच्छर सिंह, सोनी चौधरी, जनन सिंह, कृष्णा देवी, संतोष देवी, जग्गो देवी, चरणों, विमला, कृष्णा धीमान, बेअंत कौर, सुमन देवी, राणो, देगा, देग राज, कश्मीरी लाल (पूर्व महामंत्री भाजपा), धर्मपाल धीमान, संजय धीमान, निशांत धीमान, मनीष धीमान, मुकेश धीमान, राजपाल धीमान, केशव धीमान, लखविन्द्र धीमान, जोगिन्द्र धीमान, इक्कास, तरसेम लाल सखोली, नरेंद्र सखोली, धर्मचंद सखोली, देवकी नंदन चौधरी, सरजित चौधरी एवं ललित खटाना सहित अनेक लोग शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक राम कुमार चौधरी ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास, भाईचारे और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त कांग्रेस सदस्यों ने विश्वास जताया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
