संवाददाता,शिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित पेयजल टैंक की दीवारों पर पड़ी दरारों को भरने के लिए जर्मनी से केमिकल की सप्लाई शिमला पहुंच गई है। इस केमिकल की मदद से सरिये को दरारों से बीच फिट किया जाएगा। इससे सरिये को मजबूती मिलेगी।अभी तक टैंक में पड़ी दरारों के मुहाने को खोलने का काम चल रहा था ताकि इसमें केमिकल और दूसरी निर्माण सामग्री डाली जा सके। बड़ी दरारों को सरिये की मदद से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए जर्मन केमिकल मंगवाया गया था जो शिमला पहुंच गया है । जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। हालांकि , पेयजल कंपनी ने इस केमिकल को लेकर भी काम कर रही कंपनी से रिपोर्ट मांगी है। पूछा है कि यह किस तरह का केमिकला है। इससे कोई नुकसान तो नहीं। दरारों को गहराई तक भरने के लिए बेल्जियम से भी केमिकल मंगवाया गया है। इसकी सप्लाई मिलना अभी बाकी है।


