संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्य सचेतक एवं जुब्बल-कोटखाई के विधायक, नरेन्द्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान ओक ओवर में बैठक की । यह बैठक लगभग 2 घंटे तक चली , जिसमें राजनैतिक , संगठन एवं प्रदेश के बागवानी के विषय में चर्चा की गई । बरागटा ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा में उन्होने कहा कुछ एक नेता उनके विधानसभा क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे है तथा उन्हें राजनैतिक तौर पर कमजोर करने का षडयंत्र रच रहे है। साथ ही बरागटा ने मुख्यमंत्री को उन नेताओं के उनके विधानसभा क्षेत्र में हस्तक्षेप करने के संदर्भ में निवेदन किया कि उन नेताओं के खिलाफ तुरन्त अंकुश लगाऐ तथा मुख्यमंत्री को बताया कि अगर उन पर शीघ्र कोई कार्यवाही नहीं कि गई तो संगठन की दृष्टि से यह घातक सिद्ध हो सकता है ।
बरागटा ने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र की समस्याओं एवं समाधान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा की तथा कुछ सुझाव भी दिए । बरागटा ने उनके विधानसभा क्षेत्र में जो गुड़िया कांड हुआ था पर भी चर्चा की तथा लोगों की भावनाओं से उनको अवगत करवाया और साथ ही उनसे इस विषय पर तुरन्त हस्तक्षेप करने की मांग की ।बरागटा ने सेब बाहुल क्षेत्र में हार्टीक्लचर विश्वविद्यालय ( Horticulture University ) खोलने की भी मांग की । बरागटा जल्दी ही प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष , सुरेश कश्यप , संगठन मंत्री श्री पवन राणा तथा अन्य प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से उनके विधानसभा क्षेत्र के कुछ नेताओं द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप के संबंध में मिलेंगे । इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने 1 अक्बूबर 2020 को मिलने का समय दे दिया साथ ही बरागटा ने मुख्यमंत्री को उनके चुनाव क्षेत्र जुब्बल – कोटखाई में विभिन्न कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करने का भी आग्रह किया ।


