संवाददाता, शिमला: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शहीद ए आज़म भगतसिंह की जयंती के अवसर पर उन्हे याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भगत सिंह जैसे अमर शहीदो को आदर्श मान कर कार्य करने वाला छात्र संगठन है । शहीद ए आज़म भगतसिंह ने युवा अवस्था में ही देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों का बलिदान दे दिया था ।भगत सिंह जी महान देशभक्त व युवा क्रांतिकारी थे। जिन्होने देश के लाखों युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया ।भगत सिंह जैसे महान देशभक्त व युवा क्रांतिकारी ही आज के युवाओं के लिए सही मायने में प्रेरणा स्रोत है ।हमारे देश को स्वतंत्रता भगत सिंह जैसे महान देशभक्तों के बलिदान से प्राप्त हुई हैं ।भगत सिंह ने सभी तरह के ऐशो-आराम की जिंदगी व परिवार का त्याग करते हुए राष्ट्र को सबसे पहले रखा व राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया ।विद्यार्थी परिषद ऐसे महान व्यक्तितव व देशभक्त को नमन् करतीं हैं ।







