बगशाड़, (मंडी), 22 जुलाई।
ग्राम पंचायत बगशाड़, विकास खंड दुर्गा, जिला मंडी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री एवं मशीनरी की आपूर्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र फर्मों/आपूर्तिकर्ताओं से सीलबंद कोटेशन/निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
पंचायत प्रधान ने बताया कि इच्छुक फर्में अपनी सीलबंद निविदा 25 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक ग्राम पंचायत बगशाड़ कार्यालय में जमा कर सकती हैं। प्राप्त निविदाओं को 25 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे पंचायत कार्यालय में गठित समिति द्वारा खोला जाएगा।
निविदा में विभिन्न निर्माण सामग्रियों एवं सेवाओं के लिए दरें आमंत्रित की गई हैं, जिनमें रेत, रोड़ी, पत्थर, जी.आई. शीट, ईंट, सरिया, सीमेंट, शटरिंग, जेसीबी से खुदाई, पानी का टैंकर, मिक्सर, मंगलौर बोर्ड, फ्लोर एवं दीवार टाइलें तथा एंगल आयरन आदि शामिल हैं।
निविदा के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। इनमें वाहन की आरसी अथवा लीज संबंधी दस्तावेज, जीएसटी/टिन पंजीकरण (जहां लागू हो), एम-फॉर्म के माध्यम से आपूर्ति, सफल निविदादाता द्वारा पंचायत के साथ अनुबंध तथा ₹1000 की धरोहर राशि जमा करवाना शामिल है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्माण सामग्री की आपूर्ति पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में निर्धारित स्थानों तक करनी होगी।
ग्राम पंचायत बगशाड़ ने सभी पात्र आपूर्तिकर्ताओं एवं फर्मों से समय-सीमा के भीतर अपनी निविदाएं जमा कर विकास कार्यों में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
