संवाददाता,शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोहतांग टनल के उद्घाटन समारोह और जनसभा में जाने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किए जाएंगा। सभा स्थल पर कोई संक्रमित व्यक्ति न पहुंचे, इसके चलते यह फैसला लिया जाएगा। वीआईपी को छोड़कर यह व्यवस्था सभी लोगो पर लागू रहेगी।
सरकार ने मेडिकल कालेज नेरचौक और मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ये निर्देश दिए है कि यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो उसी समय उसका टेस्ट किया जाए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उसे मनाली, रोहतांग के लिए भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि व्यवस्था की जा रही है कि प्रधानमंत्री के उद्घाटन समारोह और सभा स्थल में जाने वाले लोगों के टेस्ट किए जाएं। उन्होंने डीसी, प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपलों, सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अधिकारियों से बातचीत के दौरान यह निर्देश दिए कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट लिए जाएं।

