स्पेशल डेस्क,लाहौल स्पीति : अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी नॉर्थ पोर्टल में पहुंचे।यहां प्रधानमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र रहे टशी दावा के बेटे राम देव भी इस बस में सवार हैं। टशी-अटल की दोस्ती भी इस सुरंग की बुनियाद रही है।
लाहौल वासियों को आज असल आजादी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल देश को समर्पित कर लाहुल के लोगों सहित सेना को भी बल दिया है। इस टनल के जरिए सेना की लेह लद्दाख में सीमा तक पहुंचना आसान होगी।
पीएम मोदी ने बीआरओ को सुझाव दिया 1500 ऐसे लोग चिह्नित करें, जाे अपना अनुभव लिखें। इसमें मजदूरों व इंजीनियरों को शामिल करें। शिक्षा मंत्रालय से आग्रह किया कि तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों से केस स्टडी करवाएं। दुनिया को हमारी इस ताकत का ज्ञान होना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा वायुसेना आधुनिक लड़ाकू विमान मांगती रही, लेकिन फाइल पर फाइल खोली गई। आयुध डिपो पर ध्यान नहीं दिया गया। तेजस को डिब्बे में बंद करने के प्रयास किए गए। सीडीएस से बेहतर समन्वय बना है। मोदी ने कहा सेना के लिए देश में हथियार बनेंगे। भारतीय संस्थानों को बढ़ावा दिया गया है व कई विदेशी कंपनियों को वैन किया गया।

