स्पेशल डेस्क, हैदराबाद: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने बतया कि केंद्र सरकार की दो महत्वपूर्ण क्रिमिनल कोड जो कि हर केस से जुड़े हुए हैं, उनमे बदलाव करने जा रही है। केन्द्र ने सीआरपीसी और आईपीसी में बदलाव के लिए सुझाव मांगे हैं।
कब और कैसे आए यह अस्तित्व में
सीआरपीसी सबसे पहले 1861 में ब्रिटिश पार्लियामेंट ने पास किया और 1882 में पहली बार अस्तित्व में आया। उसके बाद 1898 और फिर 41 वें लॉ कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर 1973 मे अमेंड हुआ।
आईपीसी 01 जनवरी 1862 को अस्तित्व में आया और जम्मू कश्मीर में 31 अक्टूबर 2019 में लागू हुआ। जम्मू कश्मीर में इस से पहले रणबीर पेनल कोड लगता था।







