संवाददाता,शिमला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरो के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बार फिर सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। बता दें कि अटल रोहतांग टनल के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी संक्रमित पाए गए हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मिली उन्होंने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया।
हालांकि, शनिवार को हुए अटल रोहतांग टनल के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधायक के संपर्क में नहीं आए थे। वहीं भाजपा विधायक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संपर्क में आए थे जिसके बाद उन्होंने सरकारी आवास ओक ओवर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वही सीएम ने आग्रह किया है कि जो भी विधायक सुरेंद्र शौरी के संपर्क में आए हैं वह खुद को आइसोलेट कर ले।

