संवाददता,शिमला: प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समुख उत्तर प्रदेश के हाथरस व बलरामपुर में बेटियों के साथ हुए बलात्कार व हत्या पर रोष प्रकट करते हुए सत्यग्रह पर बैठे। इससे पूर्व इसी घटना पर शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी घटना पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हाथरस पुलिस के दुर्व्यवहार पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रिज मैदान तक मोन जलूस निकाला था।
कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हाथरस में जिस प्रकार उनके नेताओं से दुर्व्यवहार किया गया वो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सत्यग्रह का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक की वहां की बेटियों को न्याय नही मिलता। उत्तर प्रदेश के हाथरस में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई है ,जहां नागरिकों के अधिकारों को खत्म कर दिया गया है।

