संवाददाता, शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राहुल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई विपरीत परिस्थितिओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विद्यार्थी परिषद् का सदयस्ता अभियान ऑनलाइन माध्यम से होना तय हुआ है । इस अभियान का द्वितीय चरण 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसी के साथ उन्होने कहा की पिछेल 11 सालों से राजनितिक मंशाओं के चलते केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। साथ ही प्रदेश भर के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की कमी के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है । उन्होने बताया की प्रांत कार्यसमिति बैठक में निर्णय लिया गया है की प्रदेश स्तर में विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन करने जा रही है। जिसमें केंद्रीय विवि के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा करने के साथ कलस्टर विवि, हि.प्र विवि, तकनीकी विवि में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भर्ती शीघ्र करने की माँग रखी है। साथ ही नौणी विवि के भ्रष्ट कुलपति को बर्खास्त करने की भी बात कही। उन्होने कहा की निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों का शोषण बंद किया जाए। साथ ही प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को तुरंत सुधारा जाए ।छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए और एससी/एसटी स्कॉलरशिप जल्द जारी की जाए साथ ही जेबीटी कमिशन में जेबीटी छात्रों को प्राथमिकता दी जाए ।
विद्यार्थी परिषद ने प्रांत कार्यसमिति बैठक में सभी मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई गई है। जिसमें 7 अक्टूबर को DC व SDM के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन । उसके बाद 16 अक्टूबर को जिला केंद्रों पर प्रदर्शन किये जाएंगे।
उन्होने चेताया की उपरोक्त मागों को लेकर सकारात्मक कदम जल्द से जल्द प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं उठता है तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में विद्यार्थी परिषद पीछे नहीं हटेगी ।


