
संवाददाता, कांगड़ा: कोरोना काल में जहां पर अस्पताल रक्त की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं पर कांगड़ा सेवियर जरूरत मंद लोगों के जीवन में उम्मीद की एक किरण बनकर उभर कर आई है।इसी कड़ी में पिछले कल शीला चौक निवासी गर्विता का जब धर्मशाला ग्रुप के एडमिन और कांगड़ा सेवियर के उप प्रधान तरुण धीमान को फोन आया कि उसे रक्त की आवश्यकता है, तो तरुण कोई भी देर न करते हुए अपने धर्मशाला ग्रुप के सदस्य संदीप जी को जोकि एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं ,उन्हें फोन किया और संदीप ने बिना कोई देर करते हुए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में जाकर रक्तदान किया।
गर्विता को थैलेसीमिया है, और उसे हर महीने लगभग दो यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है, उनके माता-पिता की बहुत समय पहले मृत्यु हो चुकी है और उन्हें हर महीने रक्त की आवश्यकता के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। तरुण का फोन नंबर उन्हें 2 साल पहले क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के ब्लड बैंक द्वारा दिया गया था और तब से लेकर उन्हें जब भी रक्त की आवश्यकता पड़ती है वह करवाते हैं।
गर्विता कांगड़ा सेवियर के प्रधान वीरेंद्र चौधरी और धर्मशाला ग्रुप के एडमिन तरुण और ग्रुप के प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद करती है जिसके सदस्य बिना किसी स्वार्थ के हर महीने रक्त दान करते हैं और जिनकी वजह से उसे बिना किसी चिंता के हर महीने रक्त मिलता है।
Must watch…
https://www.facebook.com/editorkhabar/videos/2896542157242756/

