संवाददाता,शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के चलते कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर आ गई है।करीब 7 महीनों से कोई भी ट्रेन सेवा नहीं चलाई गई है, जिसके चलते शिमला आने वाले सैलानियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा था। सैलानी ट्रेन के सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं, जहां उन्हें प्राकृतिक सुंदरता के बीच शिमला पहुंचाया जाता है।
20 अक्टूबर को यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कालका से दोपहर 12 बज कर 10 मिनीट पर चलेगी। जो कि शाम 5 बजकर 20 मिनट शिमला पहुंचेगी। 21 अक्टूबर को शिमला से यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। इस ट्रेन में सफर के लिए रेलवे विभाग की साइट से ही बुकिंग की जा सकेगी। जो भी यात्री इस ट्रेन से शिमला आना चाहते हैं, उन्हें अपना टिकट साथ लाना अनिवार्य होगा।
करीब 7 महीनों के अंतराल के बाद इस ऐतिहासिक ट्रैक पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 20 अक्टूबर से चलने वाली ट्रेन को 30 नवंबर तक चलाए जाएगा, लेकिन इस ट्रेन को पूरी तरह से रिजर्व पैटर्न पर संचालित किया जाएगा। इस ट्रेन में सफर करने के लिए ऑनलाइन ही बुकिंग होगी। रेलवे विभाग की साइट पर ही ट्रेन के टिकट उपलब्ध होंगे। ट्रेन चलने के करीब आधा घंटा पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा, ताकि बिना किसी असुविधा के वह अपनी सीट ढूंढ सके।


