संवाददाता,शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की कंडक्टर भर्ती परीक्षा रद्द नहीं होगी। परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPPSC) परीक्षा रद्द न करने का फैसला लिया है। सोमवार को देर शाम तक चली मीटिंग में यह फैसला हुआ है। एग्जाम में आए गलत सवाल का ग्रेस मार्क मिलेंगे।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ब्रिगेडियर सतीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 71 फीसदी अभ्यर्थियों (48,000) ने एग्जाम दिया हैं। 304 परीक्षा केंद्रों में से महज 2 परीक्षा केंद्रों में ही मोबाइल फोन के प्रयोग के मामले सामने आए हैं। गलत प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे और इसके लिए अभ्यर्थी 7 दिन के अंदर आपत्तियां भेज सकते हैं।
इसी बीच आयोग ने एग्जाम की आंसर-की भी जारी कर दी है। उधर कंडक्टर भर्ती पर सोमवार को सोशल मीडिया पर सरकार की खूब फजीहत हुई। परिवहन मंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर खूब मजाक उड़ता रहा। आम लोगों के अलावा विपक्षी कांग्रेस को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया।


