स्पेशल डेस्क,नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा” आप जरूर जुड़ें।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री कई बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी।
इसके बाद 24 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। बाद के राष्ट्र के नाम अपने संबोधनों में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।
देश भर में कोरोना के हर दिन आने वाले मामलों में कमी आई है। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम रही है। वहीं आज तीन महीने में सबसे कम नए मामले सामने आए हैं।


