युवा कांग्रेस महासचिव एवं अधिवक्ता व राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव प्रबंधन (बुथ मैनेजमेंट )सदस्य अर्जुन ठाकुर ने
प्रेस को जारी बयान में कहा की हिमाचल प्रदेश में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है तब से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यालय में भ्रष्टाचार व भाई भतीजा वाद का बोलबाला है स्थानीय मंत्री महेंद्र सिंह अपने पुत्र मोह में अंधे हो गये हैं अपने पुत्र व नज़दीकी संबंधियों को सरकारी शह पर मालामाल किया जा रहा है।
साथ ही उन्होने कहा की आम जनता को ठेंगा दिखाते हुए महेंद्र सिंह का परिवार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हर विभाग में हावी है लोक निर्माण विभाग को तो भाजपा का स्थायी कार्यलय बना दिया गया है। कांग्रेस समर्थित व अन्य आम परिवार के ठेकेदारों को हाशिये पर धकेल दिया गया है। बिना टेंडर प्रक्रिया के भाजपा व महेंद्र परिवार के नज़दीकी लोगों को कार्य आबंटित किये जा रहे हैं वहाँ मंत्री के सुपुत्र अपने पिता के कंधे पर बैठकर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर व सरकारी मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं आय दिन आमजनमानस को सत्ता की धौंस दिखा कर डराया जा रहा है। रोज़ कोई न कोइ भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है। सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग सामने आ रहा है और अपने चहेतों को सरकारी मौज करवायी जा रही है । पर यह ज़्यादा दिन नहीं चलेगा धर्मपुर की जनता इस परिवार की निरंकुशता से तंग आ गयी है। भाजपा की विदाई का समय नज़दीक है अधिकांश सरकार के मंत्री व खुद मुख्यमंत्री कोरोना नियमों को ताक पर रखकर पाजिटिव पाये जा रहे हैं। अधिकांश समय तो सरकार होम कवारटीनं रहती है तो जनता की सेवा कब करेगी
यह भाजपा सरकार की नालायकी का बहुत बड़ा साक्ष्य हैं जहां जनता महंगाई की मार से त्रस्त हैं लोगों के रोज़गार छीन गये हैं फिर भी लोग नियमों का पालन कर रहे हैं किंतु सरकार के मंत्री खुद महामारी फैला रहे हैं।


