संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलबी के तीन वर्षीय डिग्री कोर्स तथा एमबीए में दाखिले के लिए एचपीयू मैट की प्रवेश परीक्षा का शैडयूल जारी कर दिया है। ये दोनों परीक्षाएं 28 अक्तूबर को अलग-अलग समय पर होंगी। वहीं एचपीयू के डीन ऑफ स्टडीज प्रो अरविंद कालिया ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि एचपीयू मैट की परीक्षा के लिए चंडीगढ़ में जो केंद्र बनाया गया था, वो अब नालागढ़ में होगा।
एचपीयू मैट की प्रवेश परीक्षा 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 28 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से 3ः30 बजे तक आयोजित की गई है। वहीं मैट व एलएलबी की प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी 22 अक्तूबर से अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय में चल रहे अन्य पीजी प्रवेश परीक्षाएं मेरिट के आधार पर ही होगी।

