संवाददाता,शिमला: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के इस अवसर पर देश के कई बड़े व दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमित शाह को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक अन्य नेताओं ने गृह मंत्री को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
साथ ही उन्होंने कहा कि मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है।







