संवाददाता,शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना से जंग जीत ली है। मुख्यमंत्री अभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बावजूद इसके सोमवार यानी कि 26 अक्टूबर को सीएम कार्यालय में जाएंगे। इस दिन मुख्यमंत्री कोरोना को लेकर अधिकारियों से बैठक करने वाले हैं। जिसमें कोरोना से बचने के उपायों पर चर्चा होगी। वहीं 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हो सकती है। जिसमें कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
वहीं पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। यदि व्यापक स्तर पर कंडक्टर भर्ती के पेपर लीक हुए होंगे तो पेपरों को रद्द करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की भले ही कई तरह की छूट अब लोगों को मिल गई है। लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें अब पहले से ज़्यादा ऐतिहात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार द्वारा समय समय पर लागू दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंस बनाए रखने पर ही हिमाचल प्रदेश को कोरोना से बचाया जा सकता है।

