धर्मपुर कांग्रेस ने सरकाघाट में बोला जोरदार हल्ला
रितेश चौहन/सरकारघाट: सरकाघाट के मुख्य बाजार में धर्मपुर कांग्रेस के जन जागरण अभियान के समापन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं हस्तशिल्प एवं हथकरघा उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और धरना प्रदर्शन आयोजित करके प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने सरकाघाट के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया है। सरकाघाट में खुलने वाले केंद्रीय विद्यालय का आज तक नामोनिशान नहीं है।उसके नाम पर सैनिक अकादमी खोली जा रही है उसका हाल भी वैसा ही होगा जैसे पपलोग में पिछले 10 सालों से ड्राइविंग स्कूल का हाल हुआ है। इसके अलावा बकारटा बनाया जाने वाला सेटेलाइट टाउन ,सरकाघाट शहर की सीवरेज और पार्किंग योजना का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। चंद्रशेखर ने कहा कि एक तरफ सरकाघाट में केंद्रीय विद्यालय बनने नहीं दिया गया दूसरी तरफ संधोल में केंद्रीय विद्यालय का भवन इसलिए नहीं बनने दिया जा रहा है कि कहीं उसके बनने से बेटे का क्रेशर बंद ना हो जाए। बेटे का क्रशर चलता रहे इसलिए वहां केंद्रीय विद्यालय के भवन को बनाने के लिए अड़ंगे डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री परिवार यूनिप्रो कंपनी के साथ कथित तौर पर ठेकेदारी में व्यस्त हैं ।उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी और कांडापतन अवाह पेयजल योजना की पाइप लाईन सड़कों के साथ बिछाई जा रही थी तो विधायक महेंद्र सिंह ने पाईपें बिछने नहीं दी और महामहिम राज्यपाल के पास पहुंच गए की सड़कों पर पाइपें बिछाई जा रही है। परंतु आज कोई भी ऐसी सड़क नहीं बची है जिसमें ओपन पाइपें डाली जा रही हो । उन्होंने कहा की ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने को लेकर नल तो बदले जा रहे हैं परंतु पाइपों के ग्रेड नहीं बदले जा रहे हैं ।जल शक्ति मिशन की आड़ में सरेआम लूट चल रही है।
अरबों की संपत्ति कहां से आई
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा कि चंडीगढ़ से लेकर पालमपुर तक मंत्री की पत्नी और बेटे के पास अरबों की प्रॉपर्टी कहां से आई इस बात का खुलासा भी जल्द ही जनता के बीच किया जाएगा।
शांता के बयान का स्वागत
चंद्रशेखर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जी ने जो बात कही है उसका कांग्रेस स्वागत करती है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि बीजेपी ऐसे चोर लोगों के लिए नहीं बनी थी बल्कि पार्टी आदर्श लोगों के लिए बनी थी। आज इसमें चोर लुटेरे ठेकेदार धन्ना सेठ जो सरकार के पैसों को चार्ट जाते हैं ।ऐसे लोग पार्टी में जमा हो गए है। ऐसे लोग ही सरकार चला रहे है ।
जयराम पूरी तरह से फेल
करोना से निपटने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्णतया फेल हो गए हैं। प्रदेश में पौने तीन सौ लोगों की मौत हो चुकी है डॉक्टर चिंतित है। उन्होंने कहा जल शक्ति मिशन के तहत धर्मपुर से लेकर पूरे प्रदेश में लूट चल रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों को जल शक्ति मिशन के ठेके दिला कर लूट मचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ।अब धर्मपुर और सरकाघाट के साथ अन्याय हरगिज़ नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने ललकार देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब टकराने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे और जयराम सरकार को सत्ता से बाहर करके ही चैन लेंगे । इस अवसर पर धर्मपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाष सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गंगा राम ठाकुर संजय कुमार ठाकुर ओम चंद ठाकुर लता ठाकुर रजनी देवी निशा देवी ध्यान सिंह राजीव पराशर जीवन लाल गुप्ता अजय ठाकुर एडवोकेट भूप सिंह दिलीप ठाकुर जितेंद्र ठाकुर ध्यान सिंह कटवाल राकेश राणा कैप्टन रघुवीर सिंह मनोज जमवाल आदि कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
https://www.facebook.com/352842868251820/posts/1377447722457991/

