संवाददाता, शिमला: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2555 एसएमसी शिक्षकों को सेवाविस्तार देने और लंबित वेतन देने का फैसला 27 अक्तूबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकता है। शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव भेज दिया है। बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से शिक्षकों की बीते दिनों की सेवाओं से जुड़ा ब्योरा भी एकत्र कर मंत्रिमंडल को भेज दिया है। संभावित है कि 27 अक्तूबर को सरकार इन शिक्षकों को बड़ी राहत देने का फैसला लेगी।

