संवाददाता,शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहर में त्यौहारो को देखते हुए अब रविवार को बाजार में सभी दुकाने खुली रहेगी। इस बारे में शिमला जिला उपायुक्त आदित्य नेगी ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला घूमने आए हजारों सैलानीयों के लिए भी यह एक अच्छी खबर है।
इसके अलावा शहरवासी भी परिवार के साथ छुट्टी के दिन शॉपिंग कर पाएंगे। इस फैसले से कारोबारियों को अधिक मुनाफा होगा और शिमला से लौट रहे सैलानी भी निराश नहीं होंगे। कोरोना काल के बाद अब सैलानियों की आमद बढ़ी है, ऐसे में दुकानें रविवार को खुलना व्यापारियों के कारोबार को बढ़ावा देगी। खासकर मालरोड और लक्कड़ बाजार एरिया के कारोबारियों की सेल वीकेंड पर काफी बढ़ जाती है।

