संवाददाता, शिमला: कांग्रेस पार्टी के दोहरे मापदंड पर कड़ा प्रहार करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा राशिमधर सूद ने शिमला से जारी प्रेस बयान मे कहा कि पंजाब के होशिहारपूर की बलात्कार घटना पर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की चुप्पी ने ये साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी औऱ नेताओ को देश और जनता की कोई परवाह नही है। वो केवल राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए सब कुछ करते है। राशिमधर सूद ने इनसे पूछा हैं कि यदि उन्हें हाथरस की दलित बेटी की इतनी चिंता थी तो होशिहार पूर की दलित बेटी के साथ हुए बलात्कार की परवाह क्यों नही है। उन्होने कहा क्योकि वहाँ कांग्रेस की सरकार है ओर उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार है। ये दोहरे मापदंड बहुत निंदनीय हैं।महिला मोर्चा इसकी कड़ी आलोचना करती है महिला मोर्चा अध्यक्षा ने आगे कहा की इन्ही कारणों से ये कहना अनुचित नही होगा कि कांग्रेस पार्टी का हर कदम विनाश काले विपरीत बुद्धि साबित हो रहा है।

