संवाददाता,शिमला: हिमाचल पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव में ब्लाक के कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी 12 किलोमीटर के दायरे में लगाने की तैयारी है। इससे कर्मचारियों के आने जाने का समय और धन भी बचेगा। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव में जिले से बाहर कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाता रहा है।
चुनाव आयोग का कहना है कि पंचायती राज संस्थाओ के चुनाव निचले स्तर पर होते हैं और इसके लिए व्यवस्था करना भी काफी कठिन रहता है। पंचायत के चुनाव में संभव नहीं है कि जिलों से बाहर के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सके। चुनाव के बाद मतगणना के लिए ज्यादा परेशानी न हो। इस कारण से कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाने में काफी कसरत की जा रही है।
इस बात का ध्यान भी आयोग रख रहा है कि पंचायत चुनाव के लिए मतपेटियों को लेजाने और वापस लाने के लिए भी ज्यादा परेशानी न हो। पंचायत चुनाव के दौरान वाहनों और कर्मचारियों की आवाजही कम से कम हो और दूरी भी ज्यादा न हो। इसे ध्यान में रखने हुए चुनाव आयोग ब्लाकों के अंदर से ही कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाएगा।

