मोक्ष शर्मा, शिमला: करुणामूलक संघ पिछले छः दिनों से लगातार क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखे हुए है।लेकिन कोई भी अधिकरी या सरकार का नुमाइंदा इनके पास नहीं पहुंचा। उन्हें लगातार अनदेखा किया जा रहा है। करुणामूलक संघ के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पमिल कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से माँग कि है की लगभग 45 हज़ार परिवारों के बारे में वह जल्द से जल्द निर्णय लें क्योंकि उन परिवारों का जीवन यापन काफी मुश्किलों भरा है। करुणामूलक संघ के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पीछ्ले 15 सालों से हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। उनका कहना है की करूणा मूलक परिवारों के पास अपना जीवन यापन करने के लिए किसी भी प्रकार के साधन उपलब्ध नहीं है तथा वह अपने परिवार को पालने के लिए कर्ज उठा रहे हैं तथा रोजगार ना होने के कारण वह अपने बच्चों को भी पढ़ा नहीं पा रहे हैं। करुणामूलक संघ का कहना है कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द नहीं पूरा किया जाता तो आने वाले समय में वह आमरण अनशन करेंगे तथा जिसके जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। इसके बावजूद भी सरकार ने कोई हल नहीं निकाला तो आने वाले समय में परीवार सहित धरने पर बैठेंगे।
https://www.facebook.com/editorkhabar/videos/642175629995408/

