संवाददाता,शिमला: बीस दिन क्वारंटीन रहने और कोरोना को मात देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार से राज्य सचिवालय में कामकाज संभालेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसमें स्कूलों को खोलने समेत कई अहम फैसले ले सकते हैं। अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण कार्यक्रम से शिमला लौटने के बाद मुख्यमंत्री पांच अक्तूबर को होम क्वारंटीन हो गए थे।
अब पूरी तरह फिट होने के बाद सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर लंबित फाइलें निपटाएंगे। मंगलवार को वह सुबह साढ़े दस बजे के बाद कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान कर्मचारियों को कुछ तोहफे देने के अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
