संवाददाता,शिमला: हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को 19 पुलिस अधिकारीयों के तबादले कर दिए। एचपीएस अधिकारीयों में सुरेंद्र कुमार डीएसपी बस्सी, अभिमन्यु वर्मा डीएसपी नैना देवी, संजीव कुमार-1 डीएसपी डरोह, धरम चाँद डीएसपी मैक्लोडगंज, रेनू कुमारी डीएसपी पीटीसी डरोह, मुनीश डढवाल स्टाफ ऑफिसर आईजीपी धर्मशाला, अरुण मोदी डीएसपी 5वी बटालियन बस्सी, रोहिन डोगरा डीएसपी हेडक्वार्टर हमीरपुर, संजय शर्मा डीएसपी रेंज यूनिट काँगड़ा, राम कर्ण डीएसपी 2nd बटालियन सकोह, ज्ञान चंद डीएसपी 1st बटालियन बनगढ़,फिरोज खान डीएसपी लिव रिजर्व कुल्लू, रणबीर सिंह डीएसपी काँगड़ा, विशाल वर्मा एसडीपीओ डलहौजी, गीतांजली ठाकुर करसोग, सिद्धार्थ शर्मा ज्वाली, अंकित शर्मा देहरा, चंद्र शेखर एसडीपीओ रामपुर बुशहर और रविंद्र कुमार एसडीपीओ आनी होंगे।







