संवाददाता, शिमला: SFI हिमाचल प्रदेश वि0वि0 इकाई के द्वारा हिमाचल प्रदेश वि0वि0 परीक्षा नियंत्रक को छात्र मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
हिमाचल प्रदेश वि0वि0 प्रशासन के द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के बाद छात्रों के चाहे UG के (प्रथम वर्ष छोड़ कर) हो या PG हो के पेपर करवाए गए है और साथ ही साथ छात्र आंदोलन के चलते HPU MAT और LLB में प्रवेश के लिए भी परीक्षाएं करवाई गयी है परन्तु अभी तक UG के BBA ,BCA के अवार्ड नहीं पहुंचे है। पिछले कुछ समय पहले जब एस0एफ़0आई0 वि0वि0 इकाई ने जब वि0वि0 प्रशासन से सभी विषयों की प्रवेश परक्षओं को करवाने के लिए आन्दोलनरत थी। तब वि0वि0 प्रशासन ने कहा था 1 नवम्बर से यह सत्र शरू करना है । तो इसके चलते सभी प्रवेश परीक्षाएं करवाना मुश्किल है। परन्तु अभी तक UG रिजल्ट पूरी तरह से ठीक नहीं किए गए है। जिसके चलते छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही साथ COVID-19 के दौरान जो छात्र पेपर नहीं दे पाएं हैं। उनको भी पेपर देने का मौका जल्द से जल्द दिया जाए ताकि छात्रों का एक साल खराब न हो ।
इन तमाम मुदों को लेकर वि0वि0 एस0एफ़0आई0 इकाई सचिव ने कहा की यदि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो अब वि0वि0 प्रशासन के खिलाफ राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

