संवाददाता, शिमला: प्रदेश सरकार में तकनीकि शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा0 रामलाल मारकण्डेय के पिता का आज देहांत हो गया जिस पर भाजपा के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित समस्त पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्ष लाहौल स्पिति राजेन्द्र बोद्ध ने प्रदेश सरकार में तकनीकि शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा0 रामलाल मारकण्डेय के पिता स्वर्गीय श्री भागदास जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया ।उनकी उम्र 92 वर्ष थी। वे 25 साल तक पंचायत प्रधान भी रहे। श्री भागदास जी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव उदयपुर में किया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

