पूनम मेहता,शिमला: राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को स्थापित करने का काम जोरों से चल रहा है। स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपई की प्रतिमा के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। जिस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिन पर प्रतिमा को पूर्ण रूप से तैयार करने का करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का देश के लिए विशेष योगदान रहा है। उनकी ईमानदार और स्वच्छ छवि के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। रिज मैदान पर न केवल उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, बल्कि रिज का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। अटल की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बेस तैयार हो चुका है। जानकारी के अनुसार अटल बिहारी वाजपेई की 8 फ़ीट की प्रतिमा पर 94 लाख ख़र्च होगा। 6.5 फ़ीट का बेस है। इस प्रतिमा पर 48 लाख स्मार्ट सिटी खर्च कर रहा है जबकि 45 लाख भाषा एवम संस्कृति विभाग ख़र्च करेगा।







