सोलन: जिला सोलन भारतीय जनता पार्टी परिवहन प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें परिवहन प्रकोष्ठ की जिला टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के संयोजक श्री मनोज राणा एवं सह-संयोजक श्री संतोष शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला संयोजक प्रमोद शर्मा तथा सह-संयोजक हरनेक ठाकुर, जतिंदर ठाकुर, छब्बी कुमार, नरेश गांधी, कैलाश चंद्र, परमिंदर, संजीव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव सैजल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा डॉ. डे जी ठाकुर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष भाई रतन पाल का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनावों में परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टरों को एकजुट कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के ट्रांसपोर्टर वर्तमान में विभिन्न नीतिगत एवं व्यावसायिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बैठक में इन मुद्दों को लेकर ट्रांसपोर्टरों के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा सरकार की नीतियों पर तथ्यात्मक रूप से चर्चा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।