संवाददाता,शिमला: फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने शुक्रवार को बिलिंग की हसीन वादियों में टेंडम उड़ान का आनंद लिया। बीड़ स्थित ट्रैवल एजेंसी टेनड्रिल एडवेंचर के माध्यम से पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के दौरान अभिनेत्री विद्या बालन ने बिलिंग घाटी की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि यह घाटी बेहद खूबसूरत है और यहां पैराग्लाइडिंग का अलग ही अनुभव है। बिलिंग घाटी की प्रसिद्ध ट्रैवल एजेंसी टेनडिल के माध्यम से अभिनेत्री ने फ्लाइंग की।
टेनडिल के एमडी राज अबरोल ने बताया कि उनके पायलट सचिन ठाकुर ने विद्या बालन को फ्लाइंग करवाई। आधे घंटे के करीब उन्होंने पैराग्लाइडिंग की। उल्लेखनीय है कि विश्वभर में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से कई हस्तियां फ्लाइंग कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले दंगल फिल्म की अभिनेत्री भी यहां पैराग्लाइडिंग के लिए पहुंची थी। साथ ही पर्यटक भी आते रहते हैं।


