स्पेशल स्टोरी: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कारों के बड़े शौकिन हैं और वो एक ज़माने से ऑडी कार के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। विराट ने सबसे पहले R8 स्पोर्ट्स कार ली थी जो अब महाराष्ट्र के पुलिस स्टेशन में कबाड़ की हालत में पडी है और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल हो रही है कि विराट ने ऐसा क्या किया जो गाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंच गई।
दरअसल विराट ने 2016 में यह कार सागर ठक्कर नाम के व्यक्ती को 2.5 करोड़ में बेच दी थी। सागर ने यह कार अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की थी। अब पिछले साल सागर के स्कैम में पकडा गया और उसके घर और कारें पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। उसी में यह कार भी पुलिस ने उठा ली जो कभी विराट की पसंदीदा कार थी और अब मुंबई के पुलिस स्टेशन में बुरी हालत में पडी है। हालांकि विराट ने सारे पेपर वर्क पूरे कर लिए थे फिर भी वो इस कार की वजह से अब चर्चा में आ गए हैं।


